कोरोना के 27 मामले सामने आने से प्रशासन अलर्ट

काशीपुर। नगर में 27 नए पॉजिटिव मामले सामने आने से प्रशासन अलर्ट हो गया है। इसमें एक मनोरोग चिकित्सक और तीन गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं। गुरुवार को कोरोना नोडल अधिकारी डॉ.अमरजीत साहनी ने बताया कि मानपुर रोड स्थित प्रभु विहार के एक ही परिवार के छह लोग पति-पत्नी, भाई, भाभी और माता-पिता कोरोना संक्रमित निकले हैं। इसमें प्रभु विहार में ही एक महिला 46 वर्षीय, 31 और 24 वर्षीय युवक, 55 वर्षीय महिला भी कोरोना संक्रमित आये हैं। डॉ.साहनी ने बताया प्रभु विहार में कैंप लगाया गया था, इसमें 56 लोगों का टेस्ट हुए थे।वहीं मोहल्ला कानूनगोयान निवासी 29 वर्षीय, 54 वर्षीय 18 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव आया है। दुर्गा कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय युवती, 35 वर्षीय व्यक्ति एक कपंनी के तीन कर्मी, वैशाली कॉलोनी से 24 वर्षीय युवक, शिवलालपुर निवासी 17 वर्षीय युवक, मोहल्ला बांसफोड़ान निवासी तीन गर्भवती महिलाएं 25, 20 और 22 वर्षीय, टांडा उज्जैन निवासी 20 वर्षीय युवक, विजय नगर नई बस्ती निवासी से 32 वर्षीय महिला, गिरिताल निवासी 22 वर्षीय युवती, एक मनोरोग चिकित्सक भी कोरोना संक्रमित आये हैं। डॉ. साहनी ने बताया कि 162 सैंपल 15 अगस्त को लिये गये थे जिसमें 27 पॉजिटिव रिपोर्ट आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *