हट स्प्रिंग, गोगरा में भारत-चीन की सेनाएं पीटे हटनी शुरू, कोर कमांडर मीटिंग में बड़ा फैसला

नई दिल्ली, एजेंसी। गुरुवार को भारत और चीन की सेनाओं ने मीटिंग में बड़ा फैसला लिया और गोगरा- हट स्प्रिंग्स से पीटे हटने पर सहमति जता दी है। दोनों देशों की सेनाओं ने पीटे हटना भी शुरू कर दिया है। यह जानकारी सेना ने दी है। बताया कि सीमावर्ती इलाकों में शांति बनाए रखने को लेकर चीन ने भी प्रतिबद्घता जताई है।
जुलाई में शुरू हुई कोर कमांडर स्तर की वार्ता के 16वें दौर के दौरान बनी सहमति के अनुसार, यह कदम शांति पूर्ण वातावरण स्थापित करने के लिए किया जा रहा है।
रक्षा मंत्रालय के अनुसार, आज भारत चीन कोर कमांडर स्तर की बैठक के 16 वें दौर में बनी आम सहमति के अनुसार, गोगरा-हटस्प्रिंग्स (पीपी -15) के क्षेत्र में भारतीय और चीनी सैनिकों ने सुनियोजित तरीके से पीटे हटना शुरू कर दिया है, जो शांति के लिए अनुकूल है और इससे सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति भी बरकरार रहेगी।र
यह बयान अगले सप्ताह उज्बेकिस्तान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच होने वाली बैठक से कुछ दिन पहले आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *