उत्तराखंड

समान नागरिक संहिता पर भाजपा ने मांगे सुझाव

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। भाजपा कार्यकर्ताओं ने समान नागरिक संहिता पर आम जनता के सुझाव मांगे। यूसीसी समिति की वेवसाइट में जाकर लोगों ने अपने विचार साझा किए। गांधी चौक में समान नागरिक संहिता कानून को लेकर भाजपा ने कार्यक्रम का आयोजन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शपथ ग्रहण करने के साथ ही उत्तराखंड में यूनिफर्म सिविल कोड को लागू करने की बात कही। 27 मई को जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। सीएए,राम मंदिर,आर्टिकल 370,ट्रिपल तलाक जैसे मुद्दों के बाद देश में एक कानून सबके लिए हो इसकी जरुरत है। राज्य व देश में यूसीसी कानून लागू करने के लिए सभी को एकजुट होना होगा। इस दौरान महामंत्री बसंत जोशी, सभासद जितेंद्र नगरकोटी,गिरीश जोशी,पाल वल्दिया,महेश पाठक,एलएम भट्ट,सुभाष जोशी,बबीता पुनेठा,माला सौन,हनी साह,मनोज मेहता,विनोद भट्ट,रवि बसेडा,भुवन जोशी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!