उत्तराखंड

पवित्र छड़ी ने किया नगर भ्रमण

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हरिद्वार। जूना अखाड़े द्वारा निकाली जा रही पवित्र छड़ी निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत माया देवी मंदिर से पूजा अर्चना के पश्चात छड़ी प्रमुख श्रीमहन्त प्रेम गिरि महाराज, मंत्री श्रीमहंत शैलजा गिरी माता, सचिव श्रीमहंत महेश पुरी, श्रीमहंत शैलेंद्र गिरी, अष्टकौशल महंत सुरेशानंद गिरी की अगुवाई में नगर भ्रमण के दौरान बिरला घाट होते हुए बाल्मीकि चौक पहुंची। जहां पूर्व पार्षद विजय शर्मा, पार्षद विनीत जोली, पार्षद अनिरुद्घ भाटी व महामाया व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने छड़ी की पूजा अर्चना की और संतों का स्वागत किया। भगवान बाल्मीकि की पूजा अर्चना के पश्चात पवित्र छड़ी दत्तात्रेय चौक पहुंची। जहां जूना अखाड़े के आराध्य देवता भगवान दत्तात्रेय की पूजा अर्चना की गई। यहां से हर-हर महादेव के जयघोष के साथ पवित्र छड़ी आनंद भैरव घाट पहुंची। जहां छड़ी को गंगा स्नान कराकर विधिवत पूजा अर्चना की गई। इसके बाद पवित्र छड़ी पवित्र नगर कोतवाल आनंद भैरव महाराज के दरबार में पहुंची और पूजा अर्चना के पश्चात माया देवी मंदिर में स्थापित की गई। जूना अखाड़े की निर्माण मंत्री श्रीमहंत शैलजा गिरी माता ने अखाड़े की परंपरा अनुसार पवित्र छड़ी का अभिषेक किया। जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरिगिरी महाराज ने बताया कि शनिवार को पवित्र छड़ी बिल्केश्वर महादेव, दक्षेश्वर महादेव सहित प्रमुख मंदिरों का भ्रमण करेगी। छड़ी यात्रा में कोठारी महंत महाकाल गिरि, महंत हीरा भारती, श्रीमहंत मनोज गिरी, श्रीमहंत पशुपति गिरी, महंत शांतिगिरी, महंत केशवगिरी, महंत कन्हैया पुरी, महंत राजेंद्र गिरि, महंत गजानंद गिरि, महंत परमानंद गिरी सहित भारी संख्या में श्रद्घालु शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!