जिलाधिकारी को कर्मचारियों ने दी विदाई
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। जिलाधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे का स्थानान्तरण होने पर कर्मचारियों द्वारा उन्हें विदाई दी गई। कार्यालय में आयोजित एक सादे समारोह में कर्मचारियों ने उन्हें विदाई दी। बताते चले कि पौड़ी के जिलाधिकारी और एसएसपी को शासन ने एक साथ हटा दिया था। हालांकि दोनों को अभी तक कोई चार्ज भी नहीं दिया गया है। विदाई देने वालो में उपजिलाधिकारी सदर आकाश जोशी, अजीत सहित विभिन्न कर्मचारी शामिल रहे।