लापता महिला को सकुशल बरामद किया
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। थाना पैठाणी क्षेत्र से लापता महिला को पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया है। महिला अपने मायके से बीती 21 अक्टूबर से लापता चल रही थी। बीती 21 अक्टूबर को बडेथ निवासी कृपाल सिंह ने थाना पैठाणी में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनकी पुत्री मायके से कही चली गई है। तहरीर पर पैठाणी थाना पुलिस ने गुमशुदगी की रिर्पोट दर्ज की गई। महिला उपनिरीक्षक दीपिका बिष्ट ने बताया कि लगातार महिला की खोजबीन की जा रही थी। काफी खोजबीन के बाद महिला को सकुशल बरामद करते हुए कोर्ट में पेश करने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पुलिस टीम में सीआईयू के कांस्टेबल हरीश, मनोज कुमार, कमल सिंह शामिल थे।