सामूहिक विवाह कार्यक्रम में परिणय सूत्र में बंधे 20 जोड़े
रुद्रपुर। लघु उद्योग व्यापार मंडल ट्रांजिट कैम्प एवं सर्व समाज कल्याण समिति की ओर से सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 20 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। सभी नव दंपतियों को क्षेत्र के तमाम समाजसेवियों और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने आशीर्वाद दिया। इससे पहले सभी दूल्हों की बारात बैंडबाजे के साथ निकाली गई। रविवार को बारात गल्ला मंडी से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार, डीडी चौक, किच्छा बाईपास रोड, झील, ट्रांजिट र्केप रोड होते हुए आयोजन स्थल फुटबल मैदान पहुंची। जहां बारात का कन्या पक्ष के लोगों के साथ आयोजकों ने विधिविधान से पूजा अर्चना कर स्वागत किया। इसके बाद गायत्री परिवार ने सभी वर-वधू की जयमाला एवं फेरे करवाए। सभी रस्मों के पूरा होने के बाद उत्तम दत्ता, भारत भूषण चुघ सोनू, श्री बालाजी मंडल, गायत्री परिवार, सुंदर कांड महिला मंगल दल के अलावा तमाम सामाजिक एवं जनप्रतिनिधि, मेयर रामपाल सिंह, विधायक शिव अरोरा, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, मीना शर्मा, ड़ राजेन्द्र कौशिक एवं कैम्प के व्यापारियों ने नवदंपतियों को सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया। इस दौरान आयोजकों ने सभी कन्याओं को गृहस्थी का कई सामान उपहार स्वरूप भेंट कर विदा किया। इस मौके पर मनोज गुप्ता, संजीव गुप्ता, पार्षद सुशील चौहान, गुरमीत सिंह, विनोद अरोरा, प्रशांत ढल्ला, मुकेश वशिष्ठ, संजीव शर्मा, प्रभास स्वर्णकार, भगवान दास ठुकराल, मोहन अग्रवाल, हरीकिशन मित्तल, राजेन्द्र राठौर, कैलाश गिरी समेत बड़ी संख्या में वर और वधू पक्ष के लोग मौजूद रहे।