उत्तराखंड

स्वामी विवेकानंद के बताये मार्ग पर चलने का किया आह्वान

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रपुर। नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित विवेकानंद जयंती समारोह में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने युवाओं से विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा स्वामी विवेकानंद ने अल्प आयु में ही सनातन धर्म को विश्व पटल के शिखर पर रखा। स्वामी विवेकानंद हमेशा सनातन धर्म की स्थापना के लिए संघर्षरत रहे। यहां नगर पंचायत चेयरमैन सुनील विश्वास, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिखा हालदार, भाजपा मंडल अध्यक्ष कार्तिक राय, मंडल महामंत्री मयंक अग्रवाल, मनोज सरकार, देबू मंडल, रविंद्र विश्वास, समर देवनाथ, सूरज, महेंद्र सिंह, बिरची बाईंन रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!