पांच पेटी शराब के साथ तीन गिरफ्तार

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। बुधवार को कोटद्वार व थलीसैण पुलिस ने पांच पेटी अवैध शराब के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। युवकों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह पुलिस ने गश्त के दौरान घराट रोड निवासी आशीष रावत को घराट रोड से 96 व बीईएल रोड निवासी धर्म सिंह को 56 पव्वे अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। वहीं, थलीसैण पुलिस ने बैजरो पुल के समीप से थलीसैण निवासी सोहन सिंह को 18 बोतल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *