एसडीएम व एसीएमओ ने भवाली सीएचसी का निरीक्षण किया

संवाददाता, नैनीताल। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप व सुरक्षा इंतजाम की पड़ताल को लेकर शनिवार को एसडीएम विनोद कुमार और एसीएमओ डा. तरुण टम्टा ने भवाली सीएचसी का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने अस्पताल प्रबंधन को स्वास्थ्य निदेशालय की गाइड लाइंस के बारे में बताते हुए उनका अनुपालन करने के निर्देश दिए।एसडीएम विनोद कुमार तथा एसीएमओ डॉ. टम्टा ने बताया कि शनिवार को भवाली सीएचसी का निरीक्षण किया गया। यहां साफ सफाई की अच्छी व्यवस्था पाई गई। सभी सीएचसीओ को सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। सेनेटाइजर के साथ ही मास्क, कैप पहनकर अस्पताल आने की हिदायत दी गई। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशों पर स्वास्थ्यकर्मियों को इमरजेंसी के लिए तैयार किया जा रहा हैं। क्वारंटाइन सेंटरों से कोरोना वायरस लक्षण मरीजों के सैंपल लैब भेजने की प्रक्रिया जारी हैं। पॉजिटिव आने पर तत्काल क्वारंटाइन सेंटरों से मरीजों को सुशीला तिवारी रैफर किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *