कार दुर्घटना में एक की मौत

चमोली। एनएच -109 गैरसैंण कर्णप्रयाग के बीच खेती गांव के रंडोली बैंड के निकट एक कार अनियंत्रित हो कर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर गयी। घटना गुरुवार सुबह साढ़े दस बजे की बताई जा रही है। सूचना पर आदिबदरी पुलिस चौकी के आनंद एवं गिरीश जोशी घटना स्थल पर पहुंचे तथा घायलों को 108 सेवा के माध्यम से उपजिला चिकित्साल कर्णप्रयाग पहुंचाया। बताया कि कार में कुल तीन लोग सवार थे जिसमें पाल सिंह (56) पुत्र रंडोली की चिकित्साल ले समय रास्ते में मौत हो गई। वहीं जगदीश लाल पुत्र स्वारू लाल (60) ग्राम खेती की हालत नाजुक बतायी जा रही है। वहीं कार चालक मोहन भंडारी पुत्र (42) पुत्र बचन सिंह ग्राम रोहिड़ा की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *