उत्तराखंड

सिमली में कल भाजपा की विस स्तरीय बैठक आयोजित

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

चमोली। शनिवार को सिमली में भाजपा की विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित होगी। जिसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट शामिल होंगे। यही नहीं बैठक में विधानसभा अध्यक्षातु खंडूड़ी और प्रदेश के अन्य बड़े नेता भी शामिल होंगे। कर्णप्रयाग के नगर मंडल अध्यक्ष सुभाष चमोली ने बताया कि 11 मार्च शनिवार को सिमली में बूथ सशक्तिकरण की बैठक होगी। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, विधानसभा अध्यक्षातु खंडूड़ी, जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, विधायक अनिल नौटियाल, जिला प्रभारी कुंदन परिहार, मंडल प्रभारी नरेंद्र बिष्ट शामिल होंगे। चमोली ने बताया कि बैठक में शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी, शक्ति केंद्र अल्पकालिक विस्तारक, बूथ सशक्तिकरण अभियान टोली, डाटा प्रबंधन एवं उपयोग मंडल टोली, सहित अन्य पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया जाएगा। चमोली ने बताया कि विधानसभा में लोकसभा और निकाय चुनावों की तैयारी के लिए बैठक आयोजित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!