पीएसीएल निवेशकों ने तहसील में किया प्रदर्शन

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : रियल इस्टेट की कंपनी पीएसीएल में अपना पैसा लगा चुके निवेशकों और अभिकर्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन कर सरकार से लोगों का पैसा वापस दिलाने की मांग की है।
मंगलवार को कंपनी में पैसा लगाने वाले निवेशकों ने तहसील में प्रदर्शन किया। निवेशकों ने बताया कि 1996 में पीएसीएल लिमिटेड नाम की एक रियल इस्टेट की कंपनी शुरू हुई थी। कंपनी द्वारा भूखंड देने के नाम पर एकमुश्त एवं किस्त की योजना चलाई, जिसमें क्षेत्र के लोगों ने स्थानीय एजेंटों के विश्वास पर बड़ी संख्या में निवेश कर दिया। इसके बाद अचानक भारत सरकार ने कंपनी पर प्रतिबंध लगा दिया। सुप्रीम कोर्ट ने आरएम लोढा कमेटी का गठन किया और उसे कंपनी की संपत्ति को बेचने का अधिकार देकर छ: माह के अंदर निवेशकों का पैसा वापस दिए जाने के आदेश दिए थे, लेकिन कई वर्ष बीत जाने के बाद भी अभी तक निवेशकों के पैसे वापस नहीं दिए जा रहे हैं। इसके कारण कोटद्वार-भाबर क्षेत्र के निवेशक मायूस हैं। इस मौके पर पीडित जमाकार्त परिवार संगठन के संयोजक सुखदेव शास्त्री, गजे सिंह रावत, भागीरथी देवी, रीता रावत, रीना आर्य, अनीता घिल्डियाल, उर्मिला रावत, दिलवर सिंह, धर्मेंद्र, महेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *