आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मियों की हटाया, किया प्रदर्शन

राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार में कोरोना के दौरान रखे गए थे स्वास्थ्य कर्मी
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोरोना काल के दौरान राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार में रखे गए आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मियों को हटा दिया गया है। ऐसे में आक्रोशित स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रदर्शन करते हुए उन्हें दोबारा सेवा पर रखने की मांग उठाई। कहा कि सेवा समाप्त होने से उनके समक्ष कई समस्याएं उत्पन्न हो गई हैं।
मंगलवार को स्टेट फ्रंट लाइन हेल्थ वर्कर यूनियन के बैनर तले आउटसोर्स कर्मचारियों ने राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार में प्रदर्शन किया। स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि कोरोना काल के दौरान उन्हें सेवा पर रखा गया था। अपनी जान की परवाह किए बिना स्वास्थ्य कर्मियों ने कोविड मरीजों की सेवा की। लेकिन, अब उन्हें सेवा से हटाया जा रहा है। बताया कि वर्ष 2022 में सेवा में रखने के बाद प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डा.धन सिंह रावत ने उन्हें सेवा में समायोजन करने का भरोसा दिया था। लेकिन, अब उन्हें सेवा से हटा दिया गया है। कहा कि सेवा से हटने के बाद स्वास्थ्य कर्मियों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ेगा। उन्होंने प्रदेश सरकार से समायोजन करने की मांग की है। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष हिमांशु जुयाल, उपाध्यक्ष विकास नेगी, सचिव हिंमाशु नयाल, कोषाध्यक्ष अंकित खेरवाल, योगेश सारस्वत, रोहित बिष्ट, वंदना, मीनाक्षी नेगी, मंसूर अली, प्रियंका, वीरेंद्र, राजकिरण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *