प्रतापनगर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया

नई टिहरी। सपोर्ट टू प्री प्राइमरी कार्यक्रम के तहत प्रतापनगर क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को राइंका लंबगांव में सात दिवसीय बालवाटिका प्रशिक्षण दिया गया। खंड शिक्षा अधिकारी पूनम चौहान ने कहा कि प्रशिक्षण में छह वर्ष तक की आयु के बच्चों के सर्वागीण विकास हेतु महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनर रेशमा रावत ने कहा कि बच्चों के मास्तिक का सर्वाधिक विकास इसी आयु के दौरान होता है, साथ ही इस अवस्था में बच्चों का शारीरिक स्वास्थ्य, सृजनात्मक, भावात्मक, सामाजिक संज्ञानात्मक और भाषाई विकास भी होता है, इसके लिये आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों सात दिनों तक प्रशिक्षित किया गया है। मौके पर बीआरसी रमेश गरकोटी,दुर्गा बिष्ट,कुसुमलता भट्ट,संतोषी बिष्ट, सविता कुमाईं, सोबती बिष्ट, कविता डोभाल, पवना उनियाल, राखी जोशी, सवित्री, लक्ष्मी देवी, पूजा, सुनीता, सुशीला रीना देवी, दुर्गा, पुष्पा देवी,दुर्गा देवी, रजनी रावत, उदमा देवी, उर्मिला राणा साधना आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *