कमलेश, महेन्द्र, आशीष बनें उपाध्यक्ष

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। भाबर के झंडीचौड़ में हिंदू युवा वाहिनी भारत उत्तराखंड की बैठक में पौड़ी जिले की कार्यकारिणी का गठन किया। हिंदू युवा वाहिनी भारत उत्तराखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि सभी सदस्यों और पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से पौड़ी जिले की कार्यकारिणी में एकेश्वर के महेंद्र सिंह रावत, यमकेश्वर के कमलेश और झंडीचौड़ कोटद्वार के आशीष कुमार को जिला उपाध्यक्ष, सतपुली के अंकित सिंह ठाकुर को जिला संगठन मंत्री, झंडीचौड़ कोटद्वार के मुकेश कुमार पाल और मासो के विनय को जिला मंत्री का कार्यभार सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *