सरकार से फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : लोनिवि नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ ने वर्कचार्ज सेवाओं को जोड़ने से इंकार करने के फैसले पर कड़ी नाराजगी जताई है। संघ ने सरकार से इस फैसले पर फिर से पुनर्विचार करने की मांग की है।
लोनिवि में आयोजित नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ की बैठक में वर्कचार्ज की सेवाओं को पूर्व की भांति पेंशन में जोड़ने की व्यवस्था को यशावत रखने की मांग उठाई गई। इस दौरान कर्मचारियों ने गैरसैंण विधानसभा सत्र में लाए गए पेंशन कानून का कड़ा विरोध किया गया। जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह भंडारी ने कहा कि 2019 में कोर्ट के आदेश पर सरकार ने वर्कचार्ज सेवाओं को पेंशन में जोड़ा था, लेकिन सरकार ने अब वर्कचार्ज सेवाओं को जोड़ने से इनकार कर दिया है। जिससे कर्मचारियों में नाराजगी बनी हुई है। उन्होंने सरकार से इस फैसले पर पुर्नविचार करने की मांग उठाई।