कोटद्वार-पौड़ी

पूरन सिंह रावत को मिला आचार्य विनोबा भावे स्मृति सम्मान

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : गढ़वाल सर्वोदय मंडल व कण्वाश्रम ग्राम स्वराज्य समिति की ओर से भारत रत्न आचार्य विनोबा भावे की 128वी जयंती मनाई गई। इस दौरान समितियों ने नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष पूरन सिंह रावत को आचार्य विनोबा भावे स्मृति सम्मान दिया।
राजेश्वरी करुणा बोक्षा जनजाति बालिका विद्यालय सर्वोदय चौक हल्दूखाता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता सेनि. डीएफओ धीरजधर बछवाण ने व संचालन गढ़वाल सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष सुरेन्द्र लाल आर्य व शूरबीर खेतवाल ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर व विनोवा भावे व स्व. सर्वोदय सेवक मानसिंह रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा को संबोधित करते हुए वयोवृद्धा गांधीवादी सर्वोदय सेविका शशिप्रभा रावत ने कहा कि विनोबा भावे गांधी की परम्परा में आते हैं। उनका जीवन अपने आप में त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति था। कार्यक्रम अध्यक्ष धीरजधर बछवाण ने कहा कि विनोबा भावे के भूदान आंदोलन ने देश के हजारों लोगों को भूमि दिलाकर जीवन का साधन उपलब्ध कराया। मुख्य अतिथि गिरिराज सिंह रावत ने कहा कि एक व्यक्ति से भूमि दान लेकर दूसरे को सौंपना सचमुच चमत्कारी कदम था। शिक्षाविद डॉ. ललन बुडाकोटी ने कहा कि विनोबा के सेवाधर्म का उद्देश्य मानवता की सेवा करना था। कार्यक्रम में बेहतर कार्यों के लिए पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष पूरण सिंह रावत को सम्मानित किया गया। इस मौके पर कण्वाश्रम ग्राम स्वराज्य समिति के अध्यक्ष विनय किशोर रावत, साहित्यांचल के संरक्षक चक्रधर शर्मा ‘कमलेश’, मंजू रावत, शूरबीर खेतवाल, केसी निराला ने आदि ने सभा को संबोधित किया । सभा मे स्नेहदीप रावत, राजेन्द्र प्रसाद पंत, लक्ष्मी देवी, नेत्र सिंह रावत, गीता सिंह, प्रशांत चौधरी, जौनी, अनिल कुमार, शिवकुमार दीपक कुकरेती, राजेंद्र सिंह नेगी, इंदु डबराल, कंचन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!