राम प्रसाद बने अखिल भारतीय साहित्य परिषद के अध्यक्ष

चम्पावत। अखिल भारतीय साहित्य परिषद की जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसमें राम प्रसाद को अध्यक्ष बनाया गया। सोशल मीडिया के जरिए आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुनील पाठक और प्रदेश सह मंत्री किरन पांडेय की संस्तुति के बाद जिला महामंत्री दीपा ने कार्यकारिणी विस्तार किया। जिसमें डॉ. रामप्रसाद को परिषद का अध्यक्ष, विपिन चन्द्र जोशी और बृजेश गहतोड़ी को उपाध्यक्ष, डॉ. सुमन पांडेय और नवीन जोशी को नगर मंत्री, डॉ. स्वाति कांडपाल को नगर विस्तारक, भूपेन्द्र देव ताऊ को कोष प्रमुख बनाया गया। संरक्षक मंडल में डॉ. भुवन चन्द्र जोशी, डॉ. कीर्ति बल्लभ सक्टा, हेमा जोशी, डॉ. विष्णु दत्त भट्ट, डॉ. तिलकराज जोशी को शामिल किया। सदस्य डॉ. सुनील पांडेय, बीसी बिष्ट, आभा जोशी, कविता सक्टा, गीता विश्वकर्मा, प्रिया त्रिपाठी, सोनिया आर्या, हिमांशु जोशी, इंद्र लाल वर्मा, नरेश जोशी, दिवाकर हालदार बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *