भाकिमों प्रदेश अध्यक्ष पुंडीर का जन्मदिन मनाया

Spread the love

बागेश्वर। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह पुंडीर का जन्म दिन आश्रम पद्घति विद्यालय के बच्चों के साथ मनाया गया। भाजपा किसान मोर्चा ने इस दौरान फल आदि वितरित किए। किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री ड़ राजेंद्र प्रसाद और जिलाध्यक्ष भगवान सिंह भंडारी के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया गया। विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों की समस्याएं सुनी। उन्हें फल आदि सामग्री वितरित की गई। मिलकर प्रदेश अध्यक्ष के दीर्घायु की कामना की गई। इसके अलावा बुजुर्गों को मिष्ठान आदि वितरित किया। इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंदन कठायत, कार्यालय प्रभारी दयाष्ण खोलिया, मंडल महामंत्री कंचन कठायत, योगेश परिहार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *