एनएच में फैली निर्माण सामग्री से दुर्घटना का खतरा

चम्पावत। एनएच में तिलौन के पास निर्माण कार्य में लगी कंपनी ने रेता रोड़ी सड़क में फैला कर रखी है। फैली हुई निर्माण सामग्री से दुर्घटनाएं होने का भय बना हुआ है। यहां चेतावनी से संबंधित कोई बोर्ड भी नहीं लगाया गया है। रेत में दुपहिया वाहनों के रपटने का खतरा अधिक है। लगभग 500 मीटर क्षेत्र में निर्माण सामग्री को फैलाया गया है । यहां पर स्लोप ट्रीटमेंट का कार्य हो रहा है । टैक्सी यूनियन संघ के अध्यक्ष गोपाल भंडारी ने बताया कि यहां छोटे वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना हुआ है निर्माण सामग्री फैलाए जाने से सड़क की चौड़ाई कम हो गई है। उन्होंने शीघ्र निर्माण सामग्री को अन्यत्र हटाने की मांग की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *