बहुमत से लोस चुनाव जीतने का दावा

चम्पावत। भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के लोहाघाट पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोक सभा चुनाव में तीसरी बार भाजपा बहुमत से जीतेगी। लोहाघाट के चिड़ियाढुंगा में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडेय के आवास पर कोठारी ने पत्रकार वार्ता की। कहा कि सीएम धामी ने जनता से यूनिफार्म सिविल कोड लागू करने का आश्वासन दिया था। जिसका ड्राफ्ट तैयार हो चुका है। कहा कि छह फरवरी को विधान सभा के विशेष सत्र में इसका अध्यादेश आएगा। कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव आने से पहले से ही संगठन मजबूत किया है। हर बूथ 10 युवाओं की टोली गठित हो रही है। यहां भाजपा जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, भास्कर गड़कोटी, राजू गड़कोटी, वीरपाल सिंह रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *