भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने जरूरतमंदों को वितरित किये चेक
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला ने चौबट्टाखाल विधानसभा के धरासू ग्रामसभा में विधानसभा अध्यक्ष प्रेम अग्रवाल के विधानसभा कोष से जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता के चेक वितरित किये। उन्होंने ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को भी सुना और निस्तारण का भरोसा दिया।
विपिन कैंथोला ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेम अग्रवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विधानसभा अध्यक्ष समाज के हर तबके की मदद करने को हमेशा तैयार रहते है। उन्होंने सभी आर्थिक सहायता पाने वाले लोगों से कहा कि वो हमेशा उन लोगों के दु:ख सुख में अपनी सामथ्र्य के अनुसार मदद की कोशिश करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में हम सभी लोगों को अपना व अपने परिवार का ख्याल रखना है। उन्होंने गांव वासियों से सामुहिक खेती व उन्नत खेती को अपनाने का भी आह्वान किया। उन्होंने ग्रामीणों को जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने स्वरोजगार को लेकर मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना संचलित की हुई है, जिससे सभी लोगों को अपने ही गांव में रोजगार मिल सके व महानगरों की ओर न जाना पड़े। आर्थिक सहायता के चेक प्राप्त करने वालो में संतोष कुमार, बक्तवार सिंह, वीरेंद्र सिंह, घुघरी देवी, पुष्पा देवी, विजय सिंह, सरोजनी देवी आदि शामिल थे।