कोटद्वार-पौड़ी

भाजपा ने नयार नदी में चलाया सफाई अभियान

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली। भाजपा सतपुली मंडल की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक कार्यक्रम सेवा और संगठन चलाया जा रहा है। इसी के तहत सतपुली नगर और नयार नदी में सफाई अभियान चलाया गया। नयार नदी से कूड़ा, प्लास्टिक एकत्रित कर नष्ट किया गया।
इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्षा अंजना वर्मा ने लोगों से सतपुली नगर और नयार नदी को स्वच्छ रखने में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जनता के सहयोग से ही नगर को स्वच्छ रखा जा सकता है। बिना जनता की सहभागिता से कोई भी अभियान सफल नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि नयार नदी में किसी भी प्रकार का कूड़ा न डाले। नगर पंचायत सतपुली नगर को स्वच्छ रखने का पूरा प्रयास कर रही है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बृजमोहन रावत, वरिष्ठ कार्यकर्ता वेद प्रकाश वर्मा, विनोद घिल्डियाल, इंदु जुयाल, ममता ध्यानी, रेणु घिल्डियाल, बेबी खंतवाल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष यशराज रावत, राखी धस्माना, दीपू रावत, धनवान, हर्षवर्धन गौड़ आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!