वनभूलपुरा में सेक्टर मजिस्ट्रेट तत्परता से उपलब्ध कराएं आवश्यक सुविधाएं: डीएम

हल्द्वानी। डीएम वंदना सिंह ने हिंसा प्रभावित क्षेत्र वनभूलपुरा का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने क्षेत्र में तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेटों को लोगों को तत्परता से आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए। वनभूलपुरा थाने के निरीक्षण के दौरान लोनिवि के अधिकारियों को टूट-फूट के कार्यों को जल्द पूरा करने के कहा। डीएम ने गुरुवार की शाम वनभूलपूरा क्षेत्र के लाइन नं-17, नई बस्ती, गांधीनगर, वनभूलपुरा थाना तथा मलिक के बगीचे के क्षेत्र का जायजा लिया। उन्होंने क्षेत्र की व्यवस्थाओं व आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति को सुनिश्चित किए जाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र की आम जनता को प्रशासन व्यवस्थाओं के बारे में लोगों से जानकारी हासिल की। क्षेत्रवासियों ने बताया कि प्रशासन उन्हें जरूरी सामग्री, सब्जियां, राशन, दूध व मेडिकल सेवा नियमित उपलब्ध करा रहा है। क्षेत्र के जो लोग बीमार हैं उन्हें एम्बुलेंस के माध्यम चिकित्सालय में उपचार को भेजा जा रहा है। क्षेत्र में पूछताछ केन्द्र स्थापित किया गया है। लोगों को मेडिकल आदि की सुविधा के लिए क्षेत्र में ही सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा पास जारी किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कायम हो रही शांति व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कर्फ्यू में टूट दी जा रही है। क्षेत्र में स्थितियां समान्य होते ही कर्फ्यू को लेकर आगे निर्णय लिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेटाचासिंह, जोनल मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, उपजिलाधिकारी पारितोष वर्मा, तहसीलदार सचिन कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *