विधायक ने किया दुर्गा बिहार, छतरपुर में हटमिक्स मार्ग का शिलान्यास

रुद्रपुर। दुर्गा बिहार, छतरपुर क्षेत्र में विधायक शिव अरोरा ने राज्य योजना से दो किलोमीटर हटमिक्स मार्ग का किया शिलान्यास, निरन्तर विकास कार्यो को अमलीजामा पहनाने का कार्य कर रहे विधायक शिव अरोरा ने दुर्गा बिहार को दो किलोमीटर रोड का निर्माण कार्य समर्पित किया, विधायक शिव अरोरा का कहना है कि क्षेत्र के कोने कोने तक विकास कार्यो को पहुचाने के लिये हम प्रतिबंध है और जिसको हमने कर के भी दिखाया है, निश्चित रूप से इन विकास कार्यो का लाभ क्षेत्र की जनता को मिल रहा है और जहां पहले रोडो की स्थिति ठीक नही होती थी अब तेज गति से विकास कार्य प्रारंभ हुए हैं, उन्होंने कहा रुद्रपुर का कोई भी क्षेत्र विकास से अटूता नही रहने वाला है हम पूरी ईमानदारी के साथ जनभावनाओं के अनुरूप कार्य कर रहे हैं, जिससे सम्रग क्षेत्र का विकास तेज गति से हो सके, इस दौरान ग्राम प्रधान हरीश भट्ट, सरवन सिंह, रूप सिंह रावत, नीकु,किरण भट्ट, शालू दुबे, तारा बिष्ट, अंजिली बिष्ट , राजेश भाटी, रेणु चंद, लता, प्रियंका राजपूत व अन्य लोग मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *