बर्फबारी के बाद दिखा औली का खूबसूरत नजारा, बदरीनाथ हाईवे पांच फीट बर्फ से पटा

चमोली। पिछले दिनों चमोली में लागातर बर्फबारी हुई। जिससे औली में भी भारी मात्रा में बर्फ जम गई है। बर्फबारी के बाद पर्यटक भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं, जिससे कारोबारियों के भी चेहरे खिल गए हैं।
वहीं, दो दिनों से बारिश और बर्फबारी थमने के बाद बुधवार को मौसम सामान्य हो गया है। दिनभर धूप खिलने से लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली है। ग्रामीण क्षेत्रों में जमी बर्फ भी धूप खिलने के बाद पिघल गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *