ग्रामीणों ने दी वोट न देने की चेतावनी

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : कोट ब्लॉक की रामपुर पट्टी के गांव मुतन्या कांडी के ग्रामीणों ने पुनस्र्थापन भत्ता अब तक नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने भत्ता न मिलने पर लोकसभा चुनाव में वोट न देने की चेतावनी दी है।
डीएम को सौंपे एक पत्र में ग्रामीणों ने कहा कि यदि ऐसा नहीं होता तो वह लोकसभा चुनावों में वोट नहीं देंगे। ग्रामीण नरेश चमोला के मुताबिक इस बाबत सारी कार्रवाई पूरी हो गई है। आवश्यक दस्तावेज भी जमा हो गए है। लेकिन नियमानुसार अभी तक भत्ता देने की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। यह भत्ता सभी चिह्नित परिवारों को दिया जाना है। डीएम को सौंपे इस पत्र में कहा गया है कि यदि ग्रामीणों को दो दिनों के भीतर यह भत्ता नहीं दिया जाता है तो वह क्षेत्र में चल रहे कंपनी के काम को भी रुकवा देंगे और साथ ही लोकसभा चुनावों में वोट भी नहीं देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *