उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को किया सम्मानित

नई टिहरी : सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज उनियालसारी में वार्षिक परीक्षाफल घोषित कर होनहारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कक्षा 9 के बादल गुप्ता ने 96.06 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधन ने रिजल्ट घोषित करते हुए बताया कि कक्षा 6 में रजत राणा प्रथम, आरुषी नकोटी द्वितीय, और मीनाक्षी पंवार तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा 7 में आरुषी प्रथम, वैष्णवी द्वितीय और शीतल सेमवाल तृतीय रहीं। कक्षा 8 में सृष्टि नेगी प्रथम, आस्था कोठारी द्वितीय और श्रुति नेगी तृतीय रहीं। कक्षा 9 में बादल गुप्ता प्रथम, आदर्श सकलानी द्वितीय और लक्की सहदेव तृतीय रहे। कक्षा 11 में आर्ची पुंडीर प्रथम, मनीषा नेगी द्वितीय और प्रशांत डोभाल तृतीय रहे। कक्षाओं में स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय में पहुंचे अतिथियों ने पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला प्रचारक गौरव, जय सिंह नेगी, अतर सिंह तोमर, तिलकराम चमोली, कृष्ण प्रसाद कोठारी, विकास रावत, चंद्रशेखर तिवाड़ी, ऋषि राम भट्ट, महावीर, केशवानंद, सुरजीत, राकेश, अरुण, निर्मला, ज्योति राणा, लक्ष्मी, सुष्मिता आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *