वीकेंड से पहले एसपी ट्रैफिक ने खुद देखी ट्रैफिक व्यवस्था

 

हल्द्वानी। वीकेंड की शुरुआत के पहले शुक्रवार को एसपी ट्रैफिक हरबंस सिंह ने शहर में निकलकर खुद ही यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सर्वाधिक जाम लगने वाले स्थानों पर पहुंचकर एसपी ने पुलिसकर्मियों को तैनाती पर सक्रिय रहने के निर्देश दिए। पर्यटन सीजन की शुरुआत हो चुकी है। शुक्रवार से लेकर रविवार की रात तक दिल्ली, हरियाणा, यूपी, पंजाब, मुंबई सहित देश के अलग-अलग राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक हल्द्वानी के रास्ते नैनीताल, र्केचीधाम, मुक्तेश्वर, अल्मोड़ा व अन्य पर्यटन स्थलों पर घूमने के लिए पहुंचते हैं। इन तीन दिनों में शहर की स्थिति ऐसी होती है कि रूट डायवर्जन के बावजूद सड़कों पर लंबी कतारें लगी दिखाई देती हैं। शुक्रवार को एसपी ट्रैफिक व क्राइम हरबंस सिंह ने अपनी गाड़ी से शहर में निकलकर मुखानी चौराहा, कालू सिद्घ मंदिर, मंगल पड़ाव, नरीमन चौराहा आदि स्थानों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिस, ट्रैफिक और सीपीयू कर्मियों को सक्रिय रहने, जाम की स्थिति पर जल्द से जल्द काबू पाने और यातायात सुचारू रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लापरवाही मिलने पर तत्काल कार्रवाई की बात भी कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *