देश-विदेश

राहुल गांधी मैरिज … जल्द शादी करेंगे राहुल गांधी, सबके सामने किया ऐलान

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रायबरेली , कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी की शादी का उनके चाहने वालों को बेसब्री से इंतजार है। आज राहुल गांधी ने रायबरेली में जनसभा की, तब उनके साथ बहन प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं। राहुल ने कहा- रायबरेली मेरी दो माताओं की कर्मभूमि है। इसीलिए मैं यहां से चुनाव लडऩे आया हूं। सभा में राहुल से पूछा गया कि, शादी कब करेंगे। राहुल ने जवाब में कहा- जल्दी करनी पड़ेगी। राहुल इस बार रायबरेली और वायनाड से चुनाव लड़ रहे हैं। दरअसल आज की जनसभा में राहुल गांधी से यह सवाल एक बच्चे ने कियाथा। इस सवाल का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा, ह्यअब लगता है कि जल्द ही करनी पड़ेगी।ह्ण कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज रायबरेली में घर-घर चुनाव अभियान किया। इस दौरान वो घर-घर जाकर लोगों से मिल रही हैं। राहुल गांधी ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं ने साफ कहा है कि अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा। ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!