टनकपुर में छात्रसंघ ने की स्नातक स्तर पर सीटें बढ़ाने की मांग

चम्पावत। टनकपुर महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर सोमवार को छात्रसंघ पदाधिकारियों ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने तत्काल इस समस्या का समाधान करने की मांग उठाई, ताकि छात्र छात्राओं को प्रवेश संबंधी समस्या न हो। छात्रसंघ अध्यक्ष त्रिभुवन बेलवाल ने प्राचार्य जे. प्रकाश को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों से छात्र-छात्राएं प्रवेश के लिए टनकपुर में आते हैं। लेकिन कट ऑफ लिस्ट का प्रतिशत अधिक होने से कई छात्र छात्राएं प्रवेश से वंचित हो रहे हैं। जिससे उनके भविष्य पर फर्क पड़ सकता है। पूर्व विवि प्रतिनिधि ललित मोहन जोशी ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन को इस वक्त सभी छात्र छात्राओं को प्रवेश देना चाहिए। कोरोना महामारी के बीच छात्र छात्राओं को खासी समस्याओं का सामना करना पड़ा है। उन्होंने प्राचार्य से जल्द से जल्द महाविद्यालय में बीए, बीएससी और बीकॉम की सीटों में बढ़ोतरी की मांग उठाई। यहां उपाध्यक्ष नवल कुमार, छात्रा उपाध्यक्ष प्रिया पंत, सचिव आयुष उपाध्याय, कोषाध्यक्ष शिवानी जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *