चंद्रशेखर बनें उपाध्यक्ष

नई टिहरी : प्रतापनगर ब्लॉक की भदूरा पट्टी के लिखवार गांव के प्रधान चंद्रशेखर पैन्यूली को समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। सक्षम के जिलाध्यक्ष हर्षमणि बहुगुणा की ओर से मनोनयन पत्र जारी किया गया। उपाध्यक्ष पैन्यूली को संगठन को मजबूत करने को कहा गया। 20 जून को संगठन के स्थापना दिवस पर सरस्वती शिशु मंदिर रानीचौरी में कार्यक्रम आयोजित होगा। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *