शराब पीकर चला रहे थे वाहन, पुलिस ने की कार्रवाई

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पहाड़ी रूट पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले चार वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
नियमों की अनदेखी के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार सड़क दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही है। ऐसे में पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। पुलिस ने कोटद्वार से सतपुली के मध्य अभियान चलाते हुए एल्कोमीटर से वाहन चालकों की जांच की। इस दौरान चार वाहन चालक शराब के नशे में पाए गए। जिनके खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान पुलिस ने दोपहिया वाहन चालकों को भी हेल्मेट पहनने की सख्त हिदायत दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *