उत्तराखंड

ऊखीमठ में बंद रहेगी मांस की दुकानें

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रूद्रप्रयाग : शुक्रवार को तहसील सभागार में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और मीट-मांस व्यापारियों के मध्य बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के बाद श्रावण मास में दुकानों को बंद रखने का निर्णय लिया गया।
गुरुवार को श्रावण मास में मांस की दुकानों को बंद करने को लेकर व्यापार मंडल और मांस व्यापारियों के बीच नोंकझोंक हुई थी। जिसके बाद शुक्रवार को दोनों पक्षों से वार्ता के बाद कोई निर्णय न होने पर उपजिलाधिकारी द्वारा पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। कमेटी द्वारा सभी पक्षों से बातचीत के बाद श्रावण मास में दुकानों को बंद करने का निर्णय लिया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी अनिल शुक्ला, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव भट्ट, निवर्तमान अध्यक्ष विजय राणा, केदारनाथ सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रीता पुष्वाण, कार्यकारी अध्यक्ष जय प्रकाश पंवार, गुरिल्ला, महेश बत्र्वाल, अंजनेश पंवार, रवीन्द्र रावत, पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष आनन्द सिंह रावत, पूर्व जिपंस संगीता नेगी, प्रदीप धम्र्वाण, यशबीर बत्र्वाल व सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!