आईआईटी दिल्ली के लिए हुआ सौरभ का चयन

श्रीनगर गढ़वाल : नगर निगम श्रीनगर के गणेश बाजार निवासी सौरभ बड़थ्वाल का चयन आईआईटी दिल्ली में हुआ है। छात्र के प्रदर्शन से नगर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सौरभ के पिता राजेंद्र बड़थ्वाल ने बताया कि बिना कोचिंग और ट्यूशन के सौरभ ने यह मुकाम हासिल किया है। सौरभ की पढाई सेंट थेरेसास कान्वेंट स्कूल से पूरी हुई है। 12वीं तक की पढाई करने के बाद सौरभ ने घुड़दौड़ी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूर्ण की है। जिसके बाद सौरभ का गेट परीक्षा में आल ओवर इंडिया में 900 रैंक प्राप्त कर आईआईटी दिल्ली के लिए चयन हुआ है। बताया कि सौरभ आईआईटी दिल्ली से कम्प्यूटर साइंस से एमटेक की पढ़ाई करेगा। सौरभ की कामयाबी पर व्यापारियों सहित स्थानीय लोगों ने खुशी जाहिर की है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *