उत्तराखंड

चोरियों का जल्द खुलासा न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। नगर में चोरों ने सेलाखोला स्थित नया बाजार में जीतेंद्र वर्मा पुत्र स्वर्गीय आनंद लाल वर्मा की ज्वैलरी की दुकान में सेंधमारी कर दी। चोर दुकान में रखा सोना और चांदी ले उड़े। नगर क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में रोष बढ़ता जा रहा है। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार ने कहा कि यदि नगर में हुई दोनों चोरियों की घटनाओं का पुलिस प्रशासन द्वारा जल्द खुलासा नहीं किया गया तो देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा आंदोलन को बाध्य होगा। ज्ञापन देने वालों में पूर्व व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष हरेंद्र वर्मा, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, स्वर्णकार संघ अध्यक्ष दीपक वर्मा, विनीत बिष्ट, नगर महासचिव दीपचंद जोशी, चिरंजी लाल वर्मा, प्रदीप वर्मा, कमल वर्मा, नवीन वर्मा, मनोज वर्मा, नवीन रस्तोगी, नवनीत वर्मा, भुवन वर्मा, अमित वर्मा आदि शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!