आज होगा जयानंद भारती की प्रतिमा का लोकार्पण

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : समाज सुधारक एवं स्वाधीनता संग्राम सेनानी जयानंद भारती की पौड़ी बस अड्डे पर प्रतिमा लोकार्पण कार्यक्रम को भव्य बनाने को लेकर रविवार को प्रादेशिक शिल्पकार कल्याण समिति की बैठक हुई। बैठक में सोमवार को होने वाले मूर्ति स्थापना के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्यों द्वारा विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में समिति के प्रदेश अध्यक्ष हरीशचंद्र शाह ने बताया कि नगर पालिका द्वारा प्रतिमा स्थापना को लेकर कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाएं बनाई जाएंगी। बताया कि प्रादेशिक शिल्पकार कल्याण समिति की ओर से नगर पालिका का पूरा सहयोग किया जाएगा। बताया कि बैठक में जिम्मेदारियां तय की गई हैं। लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी से लेकर शहर के तमाम संगठन सहित जिला प्रशासन व पालिका प्रशासन से संपर्क कर वार्ता कर ली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *