शहर में लावारिस बैग मिलने से हड़कंप, गनीमत कुछ संदिग्ध नहीं

हल्द्वानी। स्वतंत्रता दिवस के अलर्ट के बीच मंगलवार सुबह करीब 10 बजे नैनीताल रोड पर नगर निगम के सामने एक लावारिस ट्रॉली बैग मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम बम निरोधक दस्ते के साथ पहुंच गई। सुरक्षा के लिहाज से हाईवे पर ट्रैफिक रोक दिया। करीब 20 मिनट तक बैग की जांच पड़ताल की। उसमें कपड़े निकलने पर पुलिस टीम ने राहत की सांस ली। सुबह नैनीताल रोड पर एक पिज्जा शॉप की पार्किंग में एक ट्रॉली बैग रखा था। शॉप के कर्मचारी जब शॉप खोलकर मालिक को चाबी वापस देने गया तब उसने पार्किंग में बैग की जानकारी उन्हें दी। उन्होंने बैग की जानकारी से इनकार कर दिया। इसके बाद कर्मचारी ने बैग उठाकर निगम कार्यालय के पास रख दिया। जब निगम कर्मचारियों ने लावारिस की बैग देखा तो संदिग्ध मानते हुए हड़कंप मच गया।उन्होंने पुलिस को तुरंत सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं पिज्जा शॉप के सीसीटीवी कैमरे तिरछे होने की वजह से किसने उसे पार्किंग में रखा इसका पता नहीं चल पाया है।नगर निगम के पास मिले बैग में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। बैग रखने वाले का पता लगाया जा रहा है। वहीं तिकोनिया चौराहे पर दिखे बैग के मामले की भी छानबीन की जा रही है।
-नितिन लोहनी, सीओ हल्द्वानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *