देश-विदेश

कांगों में आईएस के आतंकवादियों ने किया बड़ा हमला, 16 ग्रामीणों की मौत के साथ 20 का अपहरण

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

किन्शासा, उत्तर-पूर्वी कांगो में इस्लामिक स्टेट समूह से संबद्ध आतंकवादियों ने घातक हमला किया है। इन हमलों में कम से कम 16 ग्रामीणों की मौत हो गई है। इसके साथ ही आतंकवादियों ने 20 अन्य लोगों का अपहरण कर लिया है। इससे पूरे गांव में हाहाकार मच गया है। एक स्थानीय नागरिक समाज समूह ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ‘न्यू सिविल सोसायटी ऑफ कांगो’ के समन्वयक जॉन वुल्वेरियो ने बताया कि ‘एलीड डेमोक्रेटिक फोर्सेज’ के हमलावरों ने इटुरी प्रांत के मम्बासा क्षेत्र में बुधवार और शुक्रवार के बीच स्थानीय लोगों पर उस समय हमले किए, जब वे अपने खेतों में काम कर रहे थे।
उन्होंने बताया, ‘‘मृतकों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं है, क्योंकि जो 20 अन्य लोग अपहृत किए गए हैं, उनकी कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने संकेत दिया कि मरने वालों की संख्या अभी और भी बढ़ सकती है। क्योंकि हमला काफी घातक बताया जा रहा है। इसमें बहुत से लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।’’ स्थानीय मीडिया ने बताया कि अपहृत किए गए लोगों में एक स्थानीय सरकारी अधिकारी गिल्बर्ट शिवमवेंदा की मां और बहन भी शामिल हैं। कांगो के कई गांवों को सत्ता और मूल्यवान खनिज संसाधनों के लिए लडऩे वाले स्थानीय विद्रोहियों या चरमपंथी विचारधारा वाले आतंकवादी समूहों ने घेर लिया है।
००

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!