कोटद्वार-पौड़ी

घर-घर से यूजर्स चार्ज वसूलेंगे स्वयं सहायता समूह

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नगर निगम की ओर से आयोजित की गई बैठक
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नगर निगम की ओर से घर-घर यूजर्स चार्ज वसूलने के लिए स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया है। निगम के इस निर्णय से जहां नगर निगम की आर्थिकी मजबूत होगी। वहीं, स्थानीय महिलाओं को भी रोजगार उपलब्ध होगा।
नगर आयुक्त वैभव गुप्ता ने नगर निगम सभागार में स्वयं सहायता समूहों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि दीनदयाल अन्त्योदय योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत नगर निगम की ओर से 88 स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया है। समूह को घर-घर से यूजर चार्ज एकत्रित करने की जिम्मेदारी दी जा रही है। कहा कि समूह को पहले कार्य का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। कहा कि निगम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रीय महिलाओं को रोजगार से जोड़ना है। इसके लिए लगातार प्रयास भी किए जा रहे हैं। इस मौके पर सहायक नगर आयुक्त चंद्र शेखर शर्मा, सिटी मिशन मैनेजर जगदीश रतूड़ी, मीना राणा, अरूणा देवी, हेमलता देवी, गीता देवी, रोशनी देवी, मीरा देवी, मोनिका भट्ट, शशि देवी, उर्वशी अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!