बदरीनाथ हाईवे नंदप्रयाग में पांच दिन से बंद

चमोली। गुरुवार रात से नन्दप्रयाग में अवरुद्ध बदरीनाथ हाइवे सोमवार को भी वाहनों के लिए नहीं खोला जा सका। हाईवे बाधित होने से छोटे वाहनों को वैकल्पिक मार्ग नन्दप्रयाग सैकोट- कोठियाल मोटर मार्ग से आवाजाही करनी पड़ रही है। ये सड़क सिंगल लेन है। संकरी सड़क पर दोनों ओर से वाहनों के आने जाने से जाम और अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस सड़क पर भी कई जगहों पर अचानक मलबा आने से दिक्कतें बढ़ रही हैं। चमोली जिले में सोमवार तक 36 सड़कें बाधित हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एन के जोशी ने बताया सड़कों को सुचारू करने का कार्य लगातार जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *