दही हांडी प्रतियोगिता में कंडारी खोड़ रहा प्रथम

चमोली। खंसर घाटी का पांच दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महाकौथिग सोमवार देर शाम हर्षोउल्लास से संपन्न हो गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि हमें अपनी प्राचीन धराहरों को बचाने में अपना योगदान देना होगा। उन्होंने प्रतिवर्ष मेला आयोजित करने के लिए मेला सेवा समिति का आभार व्यक्त किया। 22 अगस्त से शुरू हुए इस महाकौथिग में दही हांडी प्रतियोगिता में कंडारी खोड़ प्रथम और राधा रानी टीम माईथान दूसरे स्थान पर रहे। इससे पूर्व ‘मधुवन में जो गोपी किसी राधा से मिले’ डांडिया नृत्य पर खूब वाहवाही बटोरी। इस अवसर पर धन कला मंच ने भी अपनी प्रस्तुतियां पेश की। समापन पर मेला सेवा समिति अध्यक्ष महेन्द्र नेगी ने सभी श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों का आभार प्रकट जताते हुए कहा कि अगले वर्ष भी मेले को भव्य स्वरूप दिया जाएगा। समापन अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश नेगी, व्यापार संघ अध्यक्ष बलदेव नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष दान सिंह नेगी, कार्यकारी अध्यक्ष हरेन्द्र कंडारी, जिपंस अवतार पुण्डीर, पूर्व जिपंस शकुंतला नेगी, पूर्व प्रधान गजेन्द्र रावत, चंद्र सिंह नेगी, नारायण सिंह बिष्ट, कुबेर राज, जय सिंह नेगी, वीरेन्द्र सिंह आदि कई मेलार्थी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *