थाईलैंड में बाढ़ और भूस्खलन से 22 लोगों की मौत

बैंकॉक , थाईलैंड में 16 अगस्त से अब तक बाढ़ और भूस्खलन से 22 लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए हैं तथा 13 प्रांतों में 30 हजार 900 से अधिक घर प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
आपदा निवारण विभाग ने एक बयान में कहा कि अधिकारी भारी मानसूनी बारिश के कारण आए बाढ़ के पानी को निकालने और दक्षिण पूर्व एशियाई देश के पांच उत्तरी प्रांतों में शेष प्रभावित 737 गांवों को राहत प्रदान करने के प्रयास तेज कर रहे हैं। एजेंसी ने देश भर के 31 प्रांतों के निवासियों को गुरुवार तक अचानक बाढ़, वनों से जल का बहाव और तेज हवाओं के प्रति सतर्क रहने की चेतावनी दी है। साथ ही अधिकारियों को स्थिति की बारीकी से निगरानी करने और उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में तैनात होने के लिए आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमों और मशीनरी को इन क्षेत्रों तैयार करने का निर्देश दिया गया है।
000

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *