कोटद्वार-पौड़ी

सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : रिखणीखाल में आयोजित भाजपा की बैठक में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया है। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने को लेकर भी चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ा जाएगा।
आयोजित बैठक का शुभारंभ लैंसडौन विधायक दिलीप सिंह रावत, मुख्य वक्ता जगमोहन सिंह रावत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। लैंसडौन विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिलीप सिंह रावत ने कहा कि हमें प्रत्येक बूथ पर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करना होगा। कहा कि प्रत्येक कार्यकत्र्ता का लक्ष्य संगठन में अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ना होना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। कहा कि वह लगातार जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का निराकरण कर रहे हैं। इसके लिए अधिकारियों को भी सख्त निर्देश दिए गए हैं। मुख्य वक्ता जगमोहन सिंह रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विचार है और इस विचार को हमें घर-घर पहुंचाने का प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम सह संयोजक मोहन सिंह नेगी ने कहा कि गरीब व असहाय परिवारों के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। हम सभी को एकजुट होकर इन योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करना चाहिए। इस मौके पर रिखणीखाल मंडल अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, जिला मीडिया प्रभारी विनोद रावत, किसान मोर्चा महामंत्री दिनेश रावत, जिला पंचायत सदस्य विनय पाल सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य शालिनी बलोधी, गोवर्धन प्रसाद टम्टा, सैन सिंह रावत, चंद्रशेखर ध्यानी, बृजमोहन देवरानी, सनोज रावत, अनिल ध्यानी, तारा सिंह, सुभाष सिंह, भारत सिंह रावत, दीपक गुसाईं, अनिल रावत, नरेंद्र सिंह रावत, रमेश रावत, देवेंद्र पाल सिंह नेगी, विपिन मेंदोला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!