कोटद्वार-पौड़ी

भाजपा ने रखा 10 हजार सदस्य जोड़ने का लक्ष्य

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : भाजपा के सांगठनिक जनपद पौड़ी के ग्रामीण मंडल पौड़ी में सदस्यता अभियान के तहत 10 हजार सदस्य जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। भाजपा प्रत्येक बूथ पर दो सक्रिय सदस्य बनायेगी। जो पार्टी से 100-100 सदस्यों को जोड़ेगें।
बुधवार को जिला भाजपा कार्यालय में ग्रामीण मंडल के सदस्यता अभियान का आगाज किया गया। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व सदस्यता अभियान के मंडल संयोजक जगत किशोर बड़थ्वाल ने बताया कि 25 सितंबर तक ग्रामीण मंडल में 10 हजार सदस्य जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। कहा प्रत्येक बूथ पर कम से कम दो सक्रिय सदस्य बनाएं जाएंगे। जिसका दायित्व 100-100 सदस्य जोड़ने का होगा। अभियान के पहले दिन मंडल के 50 सदस्य बनाए गए। इस अवसर पर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विवेक मंमगाई, दिगंबर नेगी, अनुसूया प्रसाद उनियाल, दिनेश गौड़, राकेश नेगी, प्रेम सिंह, ज्योति सुंदरियाल, संतोषी गुसांई आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!