एनीमिया मुक्त की ओर अग्रसर टिहरी जिला

नई टिहरी : सीएमओ डॉ. श्याम विजय ने बताया कि एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत टिहरी जिले में हिमोग्लोबिन जांच का लक्ष्य निर्धारित कर दस मई से 16 अगस्त तक टी-4 विशेष अभियान चलाया गया। गांव-गांव जाकर किशोरियों, गर्भवती महिलाओं, महिलाओं बच्चों के हिमोग्लोबिन की डिजिटल स्क्रीनिंग कर उपचार किया। एनीमिया पीड़ितों को पोषण, स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देने के साथ ही आयरन और फॉलिक एसिड टेबलेट दिए जा रहे हैं। गंभीर एनीमिया के पीड़ितों का हर 15 दिन में तथा अन्य का दो माह में फिर परीक्षण किया जा रहा है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *