उत्तराखंड

खाई में गिरी जीप, सात लोग घायल

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग : कंडारा-बांसवाडा मोटर मार्ग पर एक जीप अनियंत्रित होकर करीब 15 फीट गहरी खाई में गिर गई। जिससे वाहन में सवार सात लोग घायल हो गए। शुक्र रहा कि वाहन और नीचे नहीं गिरा अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना पर पहुंचे स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां सभी की स्थिति सामान्य बताई गई है। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 8 बजे कंडारा से अगस्त्यमुनि की ओर आ रही एक जीप कुडारा से कुछ दूर आते ही अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिससे वाहन में सवार सात लोगों को हल्की चोटें आई है। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों के साथ पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को खाई से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि लाया गया है। उपचार के बाद सभी की स्थिति सामान्य बताई गई है। जिला आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार सभी लोग कंडारा गांव के रहने वाले थे। सभी को हल्की चोटें आई हैं। किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!