उत्तराखंड

किशोरी की तलाश में हिमाचल पुलिस ने सपेरा बस्ती में की छापेमारी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हरिद्वार। पथरी क्षेत्र के गांव सपेरा बस्ती में किशोरी की तलाश में हिमाचल से आई पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी में पुलिस को किशोरी बरमाद नहीं हुई। पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। पूछताछ के बाद पुलिस महिला को अपने साथ हिमाचल ले गई। पुलिस के अनुसार हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा पुलिस थाना नगरोटा बागवा से एसएचओ चमन टीम के साथ फेरुपुर पुलिस चौकी पहुंचे थे। बताया कि नगरोटा थाने में किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। जिसकी लोकेशन सपेरा बस्ती पथरी में मिली है। लोकेशन के आधार पर हिमाचल पुलिस ने पथरी पुलिस के साथ सपेरा बस्ती में छापेमारी की, लेकिन पुलिस को किशोरी बरमाद नहीं हो पाई। पुलिस ने जांच के बाद सपेरा बस्ती की एक महिला को हिरासत में लिया है। महिला से जानकारी जुटाने के बाद हिमाचल पुलिस उसको अपने साथ लेकर हिमाचल चली गई है। पुलिस लड़के व किशोरी की अगली लोकेशन आने के बाद छापेमारी करेगी। हिमाचल पुलिस टीम में एसएचओ चमन, कांस्टेबल संजीव, महिला कांस्टेबल सोनाली, गौरव आदि उपस्थित थे। फेरुपुर चौकी प्रभारी नवीन चौहान ने बताया हिमाचल से पुलिस सपेरा बस्ती में लोकेशन के आधार पर एक किशोरी की तलाश में आई थी। पुलिस सपेरा बस्ती की एक महिला को अपने साथ हिमाचल ले गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!