कहानी प्रतियोगिता में ऐश्वर्या व प्रिया ने मारी बाजी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पौड़ी में मंगलवार को स्टैंर्ड क्लब द्वारा मानकों से फायदों को लेकर कहानी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें ऐश्वर्या व प्रिया ने पहला, दिशा व काजल ने दूसरा, सृष्टी व सारिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान छात्राओं को भारतीय मानक ब्यूरो की जानकारियां दी गई। स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि आह्वान संस्था की अध्यक्ष प्रियंका पंत ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन पर जोर दिया। स्कूल की प्रधानाचार्य सावित्री नेगी व क्लब मेंटर कांति किमोठी छात्राओं को मानकों की विस्तार से जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *